Today GK Current Affairs: टॉप हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 13 सितम्बर 2023

Today GK Current Affairs: टॉप हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 13 सितम्बर 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Today GK Current Affairs, दैनिक समसामयिक प्रश्नोत्तर हम यहाँ नियमित रूप से प्रकाशित करते है|जो सभी प्रकार के एग्जाम जैसे- RRB,NTPC,BANK,SSCGD,MPPOLICE,MPPSC, एवं अन्य सभी राज्य स्तरीय तथा केंद्र स्तरीय भर्ती परीक्षाओं के लिए सामान रूप से उपयोगी है|

आज के इस लेख में शामिल है-

  • पूर्वी लीबिया के डर्ना शहर में तूफ़ान डेनियल ने मचाई भयंकर तबाही
  • भारतीय वायु सेना को एयरबस से पहला C-295 MW परिवहन विमान मिला
  • गोपाल बागले को ऑस्ट्रेलिया में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया|
  • कुलदीप यादव सबसे तेज  150 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं|
  • मदन लाल रैगर कांगो गणराज्य में भारतीय दूत नियुक्त किया गया|
  • चौथी G20 सतत वित्त कार्य समूह की बैठक वाराणसी में शुरू हुई है|

Today GK Current Affairs: टॉप हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 13 सितम्बर 2023:

प्रश्न. हाल ही में पूर्वी लीबिया में किस विनाशकारी तूफान ने तबाही मचाई है?

उत्तर – डेनियल तूफ़ान

  • पूर्वी लीबिया में डेनियल तूफान के कारण आई विनाशकारी बाढ़ में कम से कम 5,000 लोग मारे गए है|
  • लीबिया के डर्ना शहर में तूफ़ान ने भयंकर तबाही मचाई|
  • अब तक इस तूफान में 10,000 लोगों के लापता होने का अनुमान है|
  • ” शहर का कम से कम 20 % हिस्सा नष्ट हो गया है| जब नदी अपने किनारों से बह निकली ,तो वह अपने साथ सभी इमारतों और उसमें मौजूद परिवारों को भी ले गई|
प्रश्न. 13 सितंबर 2023 को  भारतीय वायु सेना को मिला C-295 MW विमान किस कंपनी ने निर्मित किया है?

उत्तर -एयरबस

  • भारत को 13 सितंबर 2023 को पहला C-295 MW परिवहन विमान मिल गया|
  • वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्पेन के सेविले में पहले C-295 MW परिवहन विमान के औपचारिक हैंडओवर समारोह में भाग लिया|
  • भारत ने भारतीय वायु सेना AVRO बेड़े को बदलने के लिए 56 एयरबस  C-295 विमानों के अधिग्रहण को औपचारिक रूप दे दिया है|
  • अनुबंध के अनुसार एयर बस सेविले से उड़ान भरने की स्थिति में 16 विमान भारत को देगा |
  • जबकि दोनों कंपनियों के बीच एक औद्योगिक साझेदारी के हिस्से के रूप में भारत में टाटा एडवांस्ड सिस्टम द्वारा 40 विमानों का निर्माण और संयोजन किया जाएगा|
  • सभी C-295 विमान परिवहन विन्यास में सोंपे जायेंगे और स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट से सुसज्जित होंगे|
  • एअरबस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम के बीच साझेदारी विमानन क्षेत्र में औद्योगिक पारिस्थितिक तंत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी|
प्रश्न. हाल ही में किसे ऑस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?

उत्तर -गोपाल बागले

  •  गोपाल बागले को ऑस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है|
  • गोपाल बागले 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं| जो वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं|
  • श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में सेवा देने से पहले,  बागले ने प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है|
प्रश्न. हाल ही में वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर कौन बने हैं?

उत्तर -कुलदीप यादव

कुलदीप यादव 88 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 150 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बन गए है| इस प्रकार ऐसा करने वाले वह सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं| कुलदीप यादव ने एशिया कप के सुपर 4 मैच में श्रीलंका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की है|

प्रश्न. हाल ही में कांगो गणराज्य में अगले भारतीय राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – मदन लाल रैगर

  • मदन लाल रैगर को कांगो गणराज्य में अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है|
  • मदन लाल रैगर वर्तमान में मंत्रालय में निदेशक के रूप में कार्यरत है|
  • भारत ने नवम्बर 2019 में कांगो गणराज्य के ब्रेजाविल में एक राजनयिक मिशन खोला था|
प्रश्न. हाल ही में कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए किस संस्थान ने तांबे के सल्फाइड से बने हाइब्रिड नैनोकण बनाए हैं?

उत्तर -भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC)

भारतीय विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने कैंसर कोशिकाओं, विशेष रूप से ठोस ट्यूमर समूह बनाने वाली कोशिकाओं का संभावित रूप से पता लगाने और उन्हें मारने के लिए एक नया दृष्टिकोण विकसित किया है| उन्होंने सोने और तांबे के सल्फाइड से बने हाइब्रिड नैनोकण बनाए है| जो गर्मी का उपयोग करके कैंसर कोशिकाओं को मार सकते हैं| और ध्वनि तरंगों का उपयोग करके विभिन्न प्रकार के कैंसर का पता लगा सकते हैं|

प्रश्न. हाल ही में चौथी G20 सतत वित्त कार्य समूह की बैठक कहां पर शुरू हुई है?

उत्तर -वाराणसी

भारत की G20 अध्यक्षता के तहत G20 सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप( SFWG) की चौथी और आखिरी बैठक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुरू हुई है| इस दो दिवसीय बैठक में जी 20 सदस्य देशों , विशेष आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 80 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे|

प्रश्न. हाल ही में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(SECI) के निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर -जोशित रंजन सिकिदर

इसे भी पढ़ें : 12 September 2023 Current Affairs in Hindi: डेली टॉप हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top