लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में Today GK in Hindi आधारित जनरल अवेयरनेस से सम्बंधित प्रश्न जरुर पूछे जातें है| इसलिए हम यहाँ नियमित रूप से डेली समसामयिक मुद्दों पर प्रतियोगियों के लिए बेस्ट प्रश्न एवं उत्तर लेकर आते हैं| अगर आप नियमित अध्ययन करते हो तो इस विषय से परीक्षाओं में बनने वाले प्रश्नों को आप आसानी से हल कर पाएंगे|
Today GK in Hindi:भारत का पहला अत्याधुनिक 3D प्रिंटेड डाकघर कहां खुला ?
प्रश्न . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त से अपनी चार दिवसीय किन देशों की विदेश यात्रा पर जाएंगे?
उत्तर -दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस
- दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी अफ्रीका के राष्ट्रपति माटामेला सीरियल रामफोसा के निमंत्रण पर 15 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे|
- इस प्रकार के ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन 2019 के बाद होने जा रहा है |
- ब्रिक्स सम्मेलन के बाद मोदी जी यहां आयोजित कार्यक्रम-ब्रिक्स अफ्रीका आउटरीच, और ब्रिक प्लस डायलॉग में भी भाग लेंगे|
- इसके बाद यूनानी समकक्ष क्यारी मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर 25 अगस्त को 1 दिन की ग्रीस यात्रा पर होंगे|
- ग्रीस यात्रा पर 40 साल बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दोरा होगा|
- भारत और ग्रीस के बीच सभ्यतागत संबंध है, जो हाल के वर्षों में समुद्री परिवहन, रक्षा, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग के माध्यम से मजबूत हुए हैं|
प्रश्न . तमिलनाडु के कन्याकुमारी के मैटी सुगंध और शहद जैसे स्वाद के कारण किस वस्तु को जीआई टैग भौगोलिक संकेतक में शामिल किया गया है?
उत्तर – मैटी केला
- “बेबी बनाना ” के नाम से प्रसिद्ध मैटी केले की जीआई टैग ने और लोकप्रियता बढ़ा दी| यह कन्याकुमारी में पनपता है|
प्रश्न . भारत का पहला केरोसिन ऑक्सीजन संचालित रॉकेट ” अग्निबाण” लॉन्च करने की तैयारी कौन सी कंपनी कर रही है?
उत्तर -अग्निकुल कॉसमॉस
- भारतीय फर्म अग्निकुल कॉसमॉस निजी तौर पर तरल ईंधन वाले राकेट को डिजाइन विकसित और लांच करने वाली देश की पहली कंपनी बनने की राह पर है|
- ठोस ईंधन वाले रॉकेट की तुलना में तरल ईंधन वाले रॉकेट को डिजाइन करना और बनाना अधिक जटिल होता है|
प्रश्न . हाल ही में रेटिंग और अनुसंधान फर्म क्रिसिल के अनुमान से वित्तीय वर्ष 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था किस दर से बढ़ेगी?
उत्तर -6% की दर
प्रश्न . हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने अपनी विशिष्ट बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में कितने स्टार्ट अप सेल केंद्र खोलें है ?
उत्तर -10
- इंडियन बैंक स्टार्टअप केंद्र-अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोयंबटूर, चेन्नई, नई दिल्ली, गुड़गांव, गुवाहाटी , हैदराबाद, कानपुर और मुंबई में स्थापित किए हैं|
- इन केंद्रों के द्वारा बैंक बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं के अलावा भुगतान गेटवे, कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड, और क्रेडिट सुविधाएं प्रदान करेगा|
- इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ-एस एल जैन है |
प्रश्न . भारतीय वायु सेना (आईएएफ) अगले वर्ष 2024 के मध्य तक एक मेगा बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास की मेजबानी करेगी उस अभ्यास का क्या नाम है?
उत्तर -“तरंग शक्ति”
- अगले वर्ष आयोजित होने वाले तरंग शक्ति अभ्यास में लगभग 12 देशों की वायु सेना भाग ले सकती है|
- सूत्रों के अनुसार तरंग शक्ति अभ्यास में 6 देश अपनी हवाई संपत्तियों जैसे लड़ाकू जेट, सैन्य परिवहन विमान, और मध्य हवा में ईंधन भरने वाले उपकरणों के साथ भाग लेंगे|
प्रश्न . भारत का पहला अत्याधुनिक 3D प्रिंटेड डाकघर कहां खुला ?
उत्तर -बेंगलुरु (कर्नाटक)
- इस डाकघर भवन का निर्माण करने वाली कंपनी का नाम “लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड” द्वारा किया गया| जबकि इसमें आईआईटी मद्रास ने तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया|
- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 18 अगस्त 2023 को बेंगलुरु में भारत के पहले 3D प्रिंटेड डाकघर भवन का उद्घाटन किया गया|
- इस भवन के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ” हमारे राष्ट्र के नवाचार और प्रगति का प्रमाण कहा जो आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है|
प्रश्न . किस राज्य के मंत्रिमंडल ने हाल ही में भगवान बिरसा मुंडा सड़क योजना के कार्यान्वयन की घोषणा की?
उत्तर -महाराष्ट्र सरकार
- महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने 18 अगस्त 2023 को भगवान बिरसा मुंडा सड़क योजना के कार्यान्वयन की घोषणा की|
- योजना का उद्देश्य राज्य के 17 जिलों के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ना है|
प्रश्न .निकारागुआ में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर -सुमित सेठ
- 2005 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी सुमित सेठ वर्तमान में पनामा में भारत के राजदूत हैं|
- इसके साथ ही वह निकारागुआ में भी भारत के राजदूत होंगे|
- वहीं भारत और निकारागुआ के बीच द्विपक्षीय संबंध मधुरऔर मैत्रीपूर्ण है|
प्रश्न . बोलीविया में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर -विश्वास विदु सपकाल
- विश्वास विदु सपकाल 1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है| और वर्तमान में पेरू में भारत के राजदूत हैं|
- साथ ही उन्हें बोलीविया में भी भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है|
प्रश्न . हाल ही में किस राज्य सरकार ने भारी बारिश के कारण पूरे राज्य में “प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र” घोषित किया है?
उत्तर -हिमाचल प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के कारण मानव जीवन और संपत्ति को हुए नुकसान को देखते हुए 18 अगस्त 2023 को पूरे पहाड़ी राज्य को ” प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है|
प्रश्न . हाल ही में प्रधानमंत्री जनधन खाता धारकों की संख्या अगस्त 2023 तक का आंकड़ा कितना पहुंच गया है?
उत्तर -50 करोड़ के पार
- प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को की गई थी|
- इस योजना को लगभग 9 साल पूरे हो गए हैं|
- खाताधारकों में 56% खाते महिलाओं के हैं, वही 67 % ग्रामीण/अर्ध शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं|
प्रश्न . G20 व्यापार और निवेश आधारित मंत्री स्तरीय बैठक 24 अगस्त 2023 को कहां आयोजित की जाएगी?
उत्तर -जयपुर
- यह बैठक भारत की G20 अध्यक्षता के तहत चौथी और आखिरी व्यापार और निवेश कार्य समूह बैठक होगी|
निष्कर्ष : आज के इस लेख में हमने Today GK in Hindi प्रश्नों के माध्यम से दैनिक समसामयिकी मुद्दों को शामिल किया है| उम्मीद है, आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में इस लेख से कोई न कोई प्रश्न परीक्षाओं में आपको देखने को मिले| इसलिए जनरल अवेयरनेस विषय को मजबूत करने के लिए आप इस लेख का एक बार जरूर अध्ययन करें|