आजकल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Today GK Question in Hindi अहम् भूमिका निभाते है| विभिन्न परीक्षाएं जैसे- RRB,NTPC,BANK,MPPSC,UPSC, SSC, MP POLICE, एवं अन्य सभी परीक्षाओं के लिए Daily Current Affairs in Hindi पर ज्यादातर सवाल पूछे जा रहे है | इस लिए अगर आप छात्र है तो कुछ समय निकाल कर रोजाना दैनिक समसामयिक घटनाओं का अध्ययन जरुर करना चाहिए |
इसका फायदा आपको यह होगा की जब परीक्षा नजदीक आएगी तो आपको केवल इन प्रश्नों का एक बार रिविजन करने मात्र से ये आपके ध्यान में आ जायेंगे |और एग्जाम में आसानी से current affairs पर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब दे पाएंगे |
Today GK Question in Hindi : 22 अगस्त 2023 Daily Current Affairs in Hindi,
प्रश्न. ICC (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए कितने शुभंकर का अनावरण किया?
उत्तर – 2
- शुभंकर है-जिसमें एक पुरुष और एक महिला, दूर स्थित क्रिकेट स्वर्ग से आते हैं|जिसे क्रिक्टोवर्स कहा जाता है |
- विश्व कप 2023 के लिए शुभंकर को गुरुग्राम के एक कार्यक्रम में लांच किया गया|
- इस अवसर पर आईसीसी -19 महिला और पुरुष विजेता कप्तान शैफाली वर्मा और यश ढुल उपस्थित थे|
प्रश्न. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने त्रिशूर स्थित साउथ इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में किसे नियुक्ति की मंजूरी दी है?
उत्तर – पी.आर. शेषाद्री
- पीआर शेषाद्री इस पद पर 1 अक्टूबर से अपना पदभार ग्रहण करेंगे|
- तथा 1 अक्टूबर से 3 साल की अवधि के लिए ये इस पद पर बने रहेंगे|
- शेषाद्री को कई व्यवसायों , कार्यात्मक क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है|
प्रश्न. भारत में प्रतिवर्ष 20 अगस्त को किस पूर्व प्रधानमंत्री की याद में सद्भावना दिवस मनाया जाता है?
उत्तर -राजीव गांधी
- 20 अगस्त के दिन प्रतिवर्ष भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद में सद्भावना दिवस मनाया जाता है|
- क्योंकि इन्होंने अपना जीवन विभिन्न समुदायों के बीच राष्ट्रीय एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित किया|
- राजीव गांधी की मृत्यु के 1 वर्ष बाद 1992 कांग्रेस ने राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की शुरुआत की|
प्रश्न. हाल ही में भारत और समाओ के बीच पहली कार्यालय परामर्श ( FOC) बैठक कहां संपन्न हुई?
उत्तर – एपिया
- यह बैठक भारत के विदेश मंत्रालय में सचिव(पूर्व) सौरभ कुमार और समाओ के विदेश और व्यापार मंत्रालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री पेसेटा नोमिया सिमी की सह ध्यक्षता में हुई|
- इस बैठक में दोनों पक्षों ने व्यापक द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की, जिसमें स्वास्थ्य, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी आईसीटी, शिक्षा, लघु और मध्यम आकार के उद्यम तथा क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों को शामिल करते हुए उनकी विकास साझेदारी शामिल है|
- इसी के साथ समाओ द्वारा अगले वर्ष 21 अक्टूबर 2024 को अगली राष्ट्रमंडल शासन अध्यक्षों की बैठक (CHOGM ) की मेजबानी करेगा|
प्रश्न. हाल ही में ओडिशा सरकार ने 873 करोड रुपए की कितनी औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है?
उत्तर – 9
- 21 अगस्त 2023 को ओडिशा सरकार ने 873.57 करोड़ रुपए की 9 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है|
- इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में 2,516 00 लोगों के लिए नये रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे|
- इन परियोजनाओं को सरकार के राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी द्वारा अनुमोदित किया गया है|
- इन परियोजनाओं में पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड का संपीड़ित बायोगैस और किण्वित जैविक खाद संयंत्र शामिल है|
प्रश्न. किस राज्य सरकार ने हाल ही में अपने राज्य में मंदिर संग्रहालय बनाने का फैसला किया है?
उत्तर -उत्तर प्रदेश
- उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय मंदिरों की स्थापित कला और वैज्ञानिक पहलुओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से अयोध्या में एक विशाल मंदिर संग्रहालय बनाने का फैसला किया है|
- इस संग्रहालय के माध्यम से यूपी सरकार दुनिया भर में भारतीय मंदिरों की बहुमुखी अवधारणाओं को प्रदर्शित करेगी| जो इसके गौरवशाली इतिहास को बताएगा|
- इस संग्रहालय का निर्माण 5 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित है|
प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के स्थान पर नई शिक्षा नीति अपनाने का फैसला लिया है?
उत्तर -कर्नाटक
- 21 अगस्त 2023 को बेंगलुरु में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक में, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के स्थान पर राज्य में नई शिक्षा नीति बनाने पर फैसला किया|
प्रश्न. हाल ही में यूपी सरकार ने किस जिले में वन टांगिया ग्राम प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है?
उत्तर -गोंडा जिला
- 21 अगस्त 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार ने वन टांगिया समुदाय में प्रगतिशील बदलाव लाने के लिए गोंडा जिले में “वन टांगिया” ग्राम प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है|
- यूपी सरकार द्वारा फिलहाल 4 वन टांगिया प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं| इसके द्वारा महिलाओं एवं युवाओं के कौशल को निखार कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे|
- जिला अधिकारी नेहा शर्मा की पहल पर नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम रामगढ़ और महेशपुर में वनटांगिया प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए|
प्रश्न. हाल ही में भारत की किस प्रमुख जल विद्युत कंपनी ने अरुणाचल प्रदेश में रेलवे साइडिंग के निर्माण के लिए रेल मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर – NHPC भारत की प्रमुख जल विद्युत कंपनी
प्रश्न. प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने ” राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण आकलन(NeSDA) राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों के लिए मासिक रिपोर्ट का कौन सा संस्करण जारी किया है?
उत्तर -पांचवा
प्रश्न. हाल ही में भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने किस ऊर्जा विकास एजेंसी के साथ समझौता किया?
उत्तर -IREDA
प्रश्न. हाल ही में अभ्यास मालाबार का 27 वा संस्करण 21 अगस्त 2023 को कहां संपन्न हुआ?
उत्तर -सिडनी के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर
प्रश्न. हाल ही में किसने DTH सेवाओं के लाइसेंस शुल्क और नीति मामलों पर सिफारिश से जारी की है?
उत्तर -भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI)
प्रश्न. हाल ही में 21 अगस्त 2023 को सेमारंग , इंडोनेशिया में आयोजित 20 वीं आसियान भारत आर्थिक मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?
उत्तर -भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने
प्रश्न. हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मध्यप्रदेश में किस हवाई अड्डे का शिलान्यास किया गया?
उत्तर -दतिया हवाई अड्डा
- हवाई अड्डे के निर्माण में 50 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे| जिसके फरवरी 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है|
प्रश्न. हाल ही में टाटा प्रोजेक्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष पद से किसने इस्तीफा दिया है?
उत्तर -संदीप नवलखे
- नई संसद के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले टाटा प्रोजेक्ट्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष संदीप नवलखे ने कंपनी में प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है|
प्रश्न. नेपाल के राष्ट्रपति ने हाल ही में किसे मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है?
उत्तर -बिशोम्भर प्रसाद श्रेष्ठ
- नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बिशोम्भर प्रसाद श्रेष्ठ को नेपाल का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है|
प्रश्न. हाल ही में किस देश ने गर्भवती महिलाओं के लिए पहली RSV वैक्सीन को मंजूरी दी है?
उत्तर -अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग(FDA)
इसे भी पढ़ें ; GK Current Affairs 2023: हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी