करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्वेश्चन आंसर: विश्व एथलेटिक्स दिवस कब मनाया जाता है:

करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्वेश्चन आंसर: विश्व एथलेटिक्स दिवस कब मनाया जाता है:

विभिन्न सरकारी विभागों में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में, करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्वेश्चन आंसर, अनुभाग से प्रश्न अवश्य ही पूछे जाते हैं| इसलिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण दैनिक घटनाक्रम पर आधारित करेंट अफेयर्स इन हिंदी क्वेश्चन आंसर पर लेख प्रकाशित करते हैं| इसमें हम राष्ट्रीय घटनाक्रम, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, खेलकूद, एवं कई प्रकार के समसामयिक मुद्दे शामिल करते हैं| आज के इस लेख में निम्न प्रश्नों शामिल है-कौन सी राज्य सरकार राम लैंड बनाने की तैयारी कर रही है, खुले में शौच मुक्त देश का पहला शीर्ष जिला कौन सा बना, विश्व एथलेटिक दिवस कब मनाया जाता है, नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2023 में  कौन सा मेडल जीता है, SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक कहां आयोजित हुई, किंग चार्ल्स की ताजपोशी में भारत की ओर से किसने प्रतिनिधित्व किया, ऐसे ही अन्य प्रश्न इस लेख में शामिल है|

प्रश्न . विश्व एथलेटिक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 7 मई

  • लोगों को फिटनेस के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 7 मई को विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया जाता है|
  • विश्व एथलेटिक्स दिवस 2023 की थीम – ” एथलेटिक्स फॉर ऑल-ए न्यू बिगिनिंग” है |
  • विश्व एथलेटिक्स दिवस पहली बार 1996 में मनाया गया था |
  • इसे प्रीमो नेबियोलो द्वारा लांच किया गया था, जिसे विश्व एथलेटिक्स के पूर्व अध्यक्ष के रूप में जाना जाता है|
  • विश्व एथलेटिक्स की स्थापना-1912 स्टॉकहोम, स्वीडन में हुई थी|
  • इसका मुख्यालय-मोनाको(यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है) में है |
प्रश्न . नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2023 में कौन सा मेडल जीता है?

उत्तर -गोल्ड मेडल

  • डायमंड लीग 2023 का आयोजन स्थल-कतर की राजधानी दोहा में |
  • भारत के जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने जीता है|
  • नीरज ने 88 .67 मीटर का जैवलिन थ्रो फेंका है , चेक गणराज्य के वाडलेच्च दूसरे और ग्रेनाडा के पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे|
  • पिछले साल नीरज ने ज्यूरिख में डायमंड लीग का पहला गोल्ड जीता था|
  • 2022 में नीरज ने वर्ल्ड चैंपियन में भी भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था|
  • नीरज डायमंड लीग में लगातार दूसरा गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं|
प्रश्न . किंग चार्ल्स की ताजपोशी में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया है?

उत्तर -जगदीप धनखड़

  • ब्रिटेन के किंग चार्ल्स -III का 6 मई को औपचारिक तौर पर राज्य अभिषेक किया गया|
  • भारत की ओर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रतिनिधित्व किया |
  • वर्ष 2022 में 8 सितंबर को क्वीन एलिजाबेथ का निधन हो गया था, उनकी मौत के बाद चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराज घोषित किया गया था|
  • ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III की ताजपोशी इंग्लैंड के वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में हुई|
  • इसी दौरान उनकी पत्नी कैमिला को ब्रिटेन की महारानी की पदवी मिली|
  • कैमिला को क्वीन कंसोर्ट के नाम से जाना जाएगा, हालांकि उनके पास किसी तरह की संवैधानिक शक्तियां नहीं होंगी|
  • ताजपोशी के दौरान किंग चार्ल्स को 700 साल पुरानी सेंड एडवर्ड कुर्सी पर बैठाया गया |
किंग चार्ल्स यूके के अलावा निम्न देशों के राजा है:
  • किंग चार्ल्स यूनाइटेड किंगडम (UK ) के साथ ही 14 अन्य देशों के भी राजा है|
प्रश्न .SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक कहां हुई है?

उत्तर -गोवा ( Goa )

  • इस बैठक में SCO सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया|
  • इस दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की भी मुलाकात हुई|
  • SCO (शंघाई सहयोग संगठन) का गठन-2001 में हुआ था|
  • यह एक पॉलिटिकल, इकोनॉमिकल, और सिक्योरिटीज ऑर्गेनाइजेशन है|
  • इसमें 8 सदस्य देश हैं-इंडिया, तजाकिस्तान, रसिया, उज़्बेकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, पाकिस्तान|
  • SCO शिखर सम्मेलन-भारत 3-4 जुलाई को नई दिल्ली में SCO शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा|
प्रश्न . मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC ) का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?

उत्तर -मार्क निकोलस

  • मार्क निकोलस, स्टीफन फ्राई की जगह लेंगे
  • वह अक्टूबर 2023 में इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे|
  • मार्क निकोलस इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर है|
  • यह इंग्लैंड में स्थित है|
  • मेरिलबोन क्रिकेट क्लब 1787 में अस्तित्व में आया|
  • MCC क्रिकेट के नियम बनाती है, और समय-समय पर इसमें  बदलाव भी करती है|
प्रश्न .’ लव इन 90s ‘ किस भाषा में बनी पहली फिल्म है, जिसका ट्रेलर किरण रिजिजू ने लॉन्च किया है?

उत्तर -टैगिन

  • अरुणाचल प्रदेश की टैगिन भाषा में बनी पहली फिल्म ‘लव इन 90s’ का ट्रेलर नई दिल्ली में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू द्वारा लांच किया गया|
  • यह फिल्म 90 के दशक की जीवंत और रंगीन दुनिया को दिखाती  है|
  • तपेन नाटम द्वारा निर्देशित यह फिल्म अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्थानीय फिल्म निर्माण की पहल को राष्ट्रीय मंच पर लाती है|
  • टैगिन या घासी मिरी जनजाति अरुणाचल प्रदेश की प्रमुख जनजाति में से एक है|
प्रश्न .’ मशीन कैन सी 2023′ शिखर सम्मेलन कहां शुरू हुआ है?

उत्तर -दुबई

  • UAE सरकार ने दुबई में ‘ मशीन कैन सी 2023’ शिखर सम्मेलन शुरू किया, जो पूरे क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में से एक है|
  • सम्मेलन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इकोनामी, और रिमोट वर्क एप्लीकेशन ऑफिस, और मशीन कैन सी कंपनी के बीच साझेदारी में आयोजित किया जा रहा है|
  • सम्मेलन का उद्देश्य AI के भविष्य और अगली सिलीकान वैली बनाने के यूएई के दृष्टिकोण में योगदान करने की क्षमता पर चर्चा करने के लिए दुनिया भर के विशेषज्ञों को एक साथ लाना है|
प्रश्न . ODF (खुले में शौच मुक्त) प्लस रैंकिंग में देश का पहला शीर्ष जिला कौन बना है?

उत्तर -वायनाड (केरल)

  • यह स्वच्छ भारत मिशन का एक हिस्सा है|
  • ODF का मतलब-Open Defecation free (खुले में शौच मुक्त) है |
  • स्वच्छ भारत मिशन की थ्री स्टार केटेगरी में ODF प्लस रैंकिंग में वायनाड(केरल) को पहला स्थान हासिल हुआ है|

स्वच्छ भारत अभियान:

  • स्वच्छ भारत अभियान शुरू हुआ-2 अक्टूबर, 2014 को|
  • उद्देश्य-गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ सुथरा करना और कूड़ा साफ रखना है|
प्रश्न . कौन सी राज्य सरकार ” राम लैंड” बनाने की योजना बना रही है?

उत्तर -उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश सरकार डिज्नीलैंड की तर्ज पर अयोध्या में ‘ राम लैंड” बनाने की योजना बना रही है|
  • इसे भगवान राम की कहानी सुनाने के लिए विकसित किया जाएगा|
  • अयोध्या में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा-जून 2023 तक पूरा हो जाएगा|
  • यूपी सरकार अन्य जिलों से अयोध्या की ओर जाने वाली सड़कों पर छह भव्य मेहराब दार प्रवेश द्वार स्थापित करने की भी योजना बना रही है|
  • प्रत्येक प्रवेश द्वार परिसर का नाम रामायण के पात्रों के नाम पर रखा जाएगा|

इसे भी पढ़ें : Daily current affairs may 2023: विश्व बैंक का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top