डेली करंट अफेयर्स : दुनिया का पहला नैनो DAP किस ने लांच किया , ऐसे ही अन्य समसामयिक प्रश्नों को पढ़िए:

डेली करंट अफेयर्स : दुनिया का पहला नैनो DAP किस ने लांच किया , ऐसे ही अन्य समसामयिक प्रश्नों को पढ़िए:

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए, यहां हम नियमित रूप से डेली करंट अफेयर्स पर लेख प्रकाशित करते हैं| जिसमें दैनिक समसामयिक पर आधारित विभिन्न मुद्दे शामिल किए जाते हैं| आज के इस लेख में हम डेली करंट अफेयर्स के निम्न प्रश्नों को शामिल करेंगे-जैसे,-सिंथन स्नो फेस्टिवल, भारतीय जीवन बीमा निगम के नए अध्यक्ष, दुनिया का पहला नैनो डीएपी लॉन्च किया गया, रिफ्लेक्शंस नामक पुस्तक का विमोचन, दुनिया का पहला रोबोटिक चेक -इन असिस्टेंट, फुटबॉल का हीरो सुपर कप 2023, रतन टाटा को किस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया , डॉक्टर एन गोपाल  कृष्णन का निधन ,आदि प्रश्नों को इस लेख में सामिल किया है |

प्रश्न .सिंथन स्नो फेस्टिवल-2023 किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में आयोजित हुआ है?

उत्तर -जम्मू कश्मीर

  • आयोजक-पर्यटन निदेशालय और जम्मू एवं किशतवाड पर्यटन विकास प्राधिकरण
  • आयोजन कब हुआ-29 से 30 अप्रैल तक
  • स्थान-सिंथन मैदान, किश्तवाड़ (जम्मू एंड कश्मीर)
  • इस उत्सव में बाइक रैली, पैराग्लाइडिंग, स्नो कयाकिंग,फन स्नो एक्टिविटीज, स्थानीय सांस्कृतिक प्रदर्शन, और बहुत कुछ ऐसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया |
सिंथनटॉप :
  • यह सबसे ऊंचा मोटरेबल माउंटेन पास है जो जम्मू डिवीजन के किशतवाड जिले को कश्मीर डिवीजन के अनंतनाग जिले से जोड़ता है| और समुद्र तल से 12414 फीट ऊपर है |

जम्मू और कश्मीर के बारे में:

  • राजधानी-गर्मियों में श्रीनगर और सर्दियों में जम्मू होती है |
  • उपराज्यपाल-मनोज सिन्हा
  • यहां के त्योहार-खीर भवानी मेले का वार्षिक उत्सव, शिंघे खबाब्स, सिंधु उत्सव, माछिल माता यात्रा, आदि महोत्सव, टयूलिप फेस्टिवल, लेवेंडर उत्सव आदि|
प्रश्न . हाल ही में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC ) के अध्यक्ष कौन बने हैं?

उत्तर -सिद्धार्थ मोहंती

  • सरकार ने सिद्धार्थ मोहंती को जून 2024 तक के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC ) का अध्यक्ष नियुक्त किया है|
  • वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो FSIB ) ने अध्यक्ष पद के लिए सिद्धार्थ मोहंती के नाम की सिफारिश की

भारतीय जीवन बीमा निगम के बारे में:

  • LIC मुख्यालय-मुंबई महाराष्ट्र
  • स्थापना-1 सितंबर 1956 में की गई थी |
  • यह भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है, तथा देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है |
प्रश्न . दुनिया का पहला नैनो DAP किसके द्वारा लांच किया गया?

उत्तर -केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने IFFCO द्वारा विकसित दुनिया का पहला नैनो डीएपी लॉन्च किया है|
  • IFFCO नैनो डीएपी लिक्विड नाइट्रोजन और फास्फोरस युक्त एक नैनो उर्वरक उत्पाद है|
  • इसका निर्माण भारत को खाद्य उत्पादन और उर्वरक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य किया गया है |
  • IFFCO द्वारा 2021 में दुनिया का पहला नैनो यूरिया बनाया गया था|
  • नैनो डीएपी 500 ml की प्रति बोतल ₹600 में बेची जाएगी |
  • एक बोतल डी ए पी के एक बैग के बराबर होगी |
  • फसल पर 500 ml की एक बोतल का प्रभाव दानेदार यूरिया के 45 kg बैग के बराबर होगा|

इफको के बारे में :

  • इफ्फको (IFFCO-Indian Farmers Fertilizer cooperative limited  है |
  • अध्यक्ष-दिलीप संघानी
  • प्रबंध निदेशक और सीईओ-डॉ उदय शंकर अवस्थी
  • मुख्यालय-नई दिल्ली, दिल्ली
प्रश्न . विश्व बैंक की वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट 2023 के अनुसार दुनिया भर में कितने लोग माइग्रेंट्स (प्रवासी) हैं?

उत्तर -184 मिलियन

  • वर्ल्ड बैंक की वार्षिक रिपोर्ट ” वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट 2023- माइग्रेन्ट्स , रेफुजीस , एंड सोसाइटी के अनुसार 184 मिलियन लोग(अर्थात वर्ल्ड की जनसंख्या का 2.3 % माइग्रेंट्स है |
  • 184 मिलियन माइग्रेंट्स में से 37 मिलियन शरणार्थी है , यह संख्या पिछले एक दशक में 3 गुना हो गई है |
  • आने वाले दशकों में कई देशों में कामकाजी उम्र के वयस्कों की हिस्सेदारी में तेजी से गिरावट आने की उम्मीद है |
प्रश्न .” रिफ्लेक्शन” नामक पुस्तक का विमोचन किसने किया है?

उत्तर -निर्मला सीतारमण

  • केंद्रीय वित्त और कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा-मुंबई के प्रसिद्ध बैंकर श्री नारायण वाघुला द्वारा लिखित पुस्तक” रिफ्लेक्शंस” का विमोचन किया गया|
  • इस पुस्तक में दशकों की भारत के वित्तीय परिदृश्य में श्री वाघुला के अनुभव का विवरण है |
  • उन्होंने बैंकिंग प्रतिभा के कई पावर हाउस को सलाह देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है |
प्रश्न . दुनिया का पहला रोबोटिक चेक -इन असिस्टेंट किसने लॉन्च किया है?

उत्तर – एमिरेट्स एयरलाइंस

  • दुबई बेस्ड एयरलाइन एमिरेट्स ने दुबई में एक नया सिटी चेक-इन और ट्रैवल स्टोर लॉन्च करने की घोषणा की |
  • “सारा ” नाम की दुनिया की पहली रोबोटिक चेक-इन असिस्टेंट है|
  • यह चेक इन प्रक्रिया के माध्यम से यात्रियों का मार्गदर्शन करेगी और स्कैन किये गए पासपोर्ट के साथ उनके चेहरे का मिलान करेगी |
  • “सारा ” के साथ यात्री अपनी उड़ान से 24 घंटे पहले और 4 घंटे पहले तक अपना सामान चेक इन और ड्रॉप कर सकते हैं |
प्रश्न . फुटबॉल का हीरो सुपर कप 2023 किसने जीता है ?

उत्तर -ओडिशा एफसी

  • ओडिशा एफसी ने बेंगलुरु एफसी को 2-1 से हराकर हीरो सुपर कप 2023 फाइनल जीता
  • हीरो सुपर कप स्थापना-2018 में की गई थी|
  • अब तक बेंगलुरु, गोवा ,उड़ीसा ने 1-1 खिताब जीता है|
  • 2020 से 2022 तक प्रतियोगिता को कोविड-19 महामारी के कारण निलंबित कर दिया गया था|
  • पहला खिताब बेंगलुरु ने जीता था
  • इसका आयोजन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के द्वारा किया जाता है |
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के बारे में:
  • यह भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में भारत में फुटबॉल का शासकीय निकाय है |
  • इसकी स्थापना-1935 में हुई थी|
  • यह भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के साथ साथ महिला टीम और विभिन्न युवा राष्ट्रीय खेलों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है
  • इसके अध्यक्ष-कल्याण चौबे (पश्चिम बंगाल से हैं)
  • उपाध्यक्ष- एन ए हारिस (कर्नाटक)
प्रश्न . रतन टाटा को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है?

उत्तर -ऑस्ट्रेलिया

  • रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है|
  • रतन टाटा को यह पुरस्कार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय  संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया
प्रश्न . प्रधानमंत्री ने कितने FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन किया है?

उत्तर – 91

  • भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों  का उद्घाटन किया
  • इससे 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों को फायदा मिलेगा |
  • इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में FM रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा |
प्रश्न . डॉक्टर एन गोपालकृष्णन का निधन हो गया है , वह कौन थे?

उत्तर -वैज्ञानिक

  • प्रसिद्ध वैज्ञानिकों केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉक्टर एन गोपालकृष्णन का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया |
  • ये CSIR भारत सरकार में वरिष्ठ वैज्ञानिक के तौर पर 1982 से लगातार 25 वर्षों तक कार्य किया |

इसे भी पढ़ें : Today current affairs 2023: जानिए कोर सिंह के बारे में जिनका हाल ही में निधन हुआ, और भी ऐसे ही लेटेस्ट प्रश्न :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top