प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम करंट अफेयर्स जैसे- प्रवीण सूद कौन है, जिन्हें सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया| प्रतियोगी परीक्षाओं में दैनिक घटनाक्रम पर आधारित राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, नियुक्तियां, खेलकूद, प्रौद्योगिकी, राजनैतिक, एवं अन्य मुद्दों से संबंधित प्रश्न उत्तर पूछे जाते हैं| इसी को ध्यान में रखते हुए हम नियमित रूप से दैनिक समसामयिक मुद्दे लेख में शामिल करते हैं|
यहां से आप किसी भी सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए नवीनतम करंट अफेयर्स सेक्शन से पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर से अपडेट रहते हैं, और इस अनुभाग की तैयारी कर सकते हैं|
प्रश्न . हाल ही में किसे सीबीआई के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है?
उत्तर -IPS प्रवीण सूद
प्रवीण सूद कौन है :
- कर्नाटक के DGP, प्रवीण सूद को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया|25 मई को वह नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.उनका जन्म हिमाचल प्रदेश में वर्ष 1964 में हुआ था| वह 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी है, और वर्तमान में कर्नाटक के डीजीपी है|
- वह इस पद पर 2 साल तक अपनी सेवाएं देंगे| कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद , मौजूदा सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जयसवाल का स्थान लेंगे| IPS प्रवीण सूद के नाम पर चर्चा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई थी ,इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, और विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी भी मौजूद थे|
CBI के बारे में:
- सीबीआई की स्थापना-1963 में की गई थी |
- सीबीआई भारत सरकार की प्रमुख जांच एजेंसी है|
- यह अपराधिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए भिन्न भिन्न प्रकार के मामलों की जांच करने के लिए लगाई जाती है|
- यह कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अधीन कार्य करती है|
प्रश्न . भारतीय नेवी में शामिल हुए नए वारशिप INS मोरमुगाओ से किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है?
उत्तर -ब्रह्मोस
- इंडियन नेवी में शामिल हुए नए वार्षिक वोरशिप INS मोरमुगाओ से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया गया है|
- INS मोरमुगाओ को इंडियन नेवी के वोरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है|
- यह हथियारों से लैस दुनिया का सबसे अधिक आधुनिक मिसाइल करियर है |
- मोरमुगाओ वोरशिप का नाम पोर्ट सिटी गोवा पर रखा गया है|
- 19 दिसंबर 2021 को जब गोवा ने पुर्तगाली शासन से 60 साल की मुक्ति कर जश्न मनाया था, तभी इस वोरशिप ने पहली समुद्री यात्रा की थी|
- इसकी कमिशनिंग 18 दिसंबर 2022 को गोवा मुक्ति दिवस की पूर्व संध्या पर हुई थी|
प्रश्न . प्रवासी पक्षी दिवस 2023 कब मनाया गया?
उत्तर -13 मई
- प्रवासी पक्षियों के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से इस वर्ष 13 मई को विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2023 मनाया गया|
- विश्व प्रवासी पक्षी दिवस हर साल मई के दूसरे शनिवार और अक्टूबर के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है|
- विश्व प्रवासी पक्षी दिवस पहली बार 2006 में मनाया गया था|
- यह अब 100 से अधिक देशों में मनाया जाता है|
- भारत में हर साल पक्षियों की लगभग 229 प्रजातियाँ आती है|
- स्पैरो -होक , हैरियर,पेरेग्रीन फाल्कन , आस्प्रे ,आदि भारत में आने वाले आम प्रवासी पक्षी है|
प्रश्न . ‘ एआईएफएफ ग्रासरूट डे ‘ कब घोषित किया गया?
उत्तर – 23 जून
- अखिल भारती फुटबॉल महासंघ ने भारतीय फुटबॉल आईकन प्रदीप कुमार बनर्जी के सम्मान में 23 जून को ‘AIFF ग्रास रूट डे ‘के रूप में मनाने का फैसला किया है|
- प्रदीप कुमार बनर्जी 1960 में रोम ओलंपिक में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान थे, उन्हें पी .के. के नाम से जाना जाता है|
AIFF -(all India Football Federation )अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ:
- इसकी स्थापना-23 जून 1937 को हुई थी |
- इसका मुख्यालय-नई दिल्ली में स्थित है|
- वर्तमान अध्यक्ष-कल्याण चौबे |
प्रश्न . किस स्थल को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची के अस्थायी सूची में जोड़ने की सिफारिश की गई है?
उत्तर -शांतिनिकेतन (पश्चिम बंगाल)
- पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल करने की सिफारिश की गई है|
- शांति निकेतन की स्थापना नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा की गई थी |
- शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल में स्थित है|
- यदि शांतिनिकेतन को चुना जाता है, तो यह यूनेस्को की सूची में जगह बनाने वाला पश्चिम बंगाल का दूसरा सांस्कृतिक प्रतीक होगा|
- 2021 में ‘कोलकाता में दुर्गा पूजा’ को यूनेस्को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में सम्मिलित किया गया था|
यूनेस्को के बारे में:
- स्थापना-16 नवंबर 1945 को हुई थी|
- संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन’ यूनेस्को, संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशेष एजेंसी है|
- यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में स्थित है|
- विश्व में इसके 50 से अधिक क्षेत्रीय कार्यालय है |
- इसके 193 सदस्य देश है |
- उद्देश्य-सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उन्हें उम्र भर सीखने हेतु प्रेरित करना|
- वर्तमान में भारत में कुल 40 यूनेस्को विश्व विरासत स्थल है, जिनमें 7 प्राकृतिक,32 सांस्कृतिक और 1 मिश्रित स्थल है |
प्रश्न . WHO ने किस बीमारी की वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति समाप्त की है?
उत्तर -मंकीपॉक्स
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषित किया कि मंकीपॉक्स, अब वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल नहीं है|
- WHO महानिदेशक-टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस के अनुसार वायरस का प्रकोप अब अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन चिंता नहीं है|
- एमपॉक्स एक संक्रामक रोग है, जो मंकीपॉक्स वायरस के कारण होता है| जो दर्दनाक दाने , बड़े हुए लिम्फ नोड्स , और बुखार का कारण बन सकता है|
- यह जानवरों से इंसान में फैलता है |
- मंकीपॉक्स वायरस चेचक के समान एक आर्थ्रोपॉक्स वायरस है |
- इसकी पहचान बंदरों में होने वाले चेचक जैसी बीमारी के रूप में की गई है, इसलिए इसे मंकीपॉक्स कहा जाता है|
प्रश्न . ज्ञानवापी मस्जिद कहां स्थित है,जिसमें स्थित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की जाएगी?
उत्तर -वाराणसी
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को भरत के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर स्थित एक शिवलिंग के कार्बन डेटिंग परीक्षण का आदेश दिया|
- अदालत का आदेश हिंदू कार्यकर्ताओं के एक समूह द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में आया जिसमें दावा किया गया था, कि मस्जिद एक हिंदू मंदिर के स्थान पर बनाई गई थी|
कार्बन डेटिंग क्या होता है:
- कार्बन डेटिंग एक वैज्ञानिक तकनीक है, जिसका उपयोग किसी नमूने में मौजूद कार्बन-14 की मात्रा को माफ कर कार्बनिक पदार्थों की आयु निर्धारित करने के लिए किया जाता है
प्रश्न . हाल ही में किस बंदरगाह को सागर श्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर -कोचीन बंदरगाह
- कोचीन पोर्ट को समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जहाजरानी मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित सागर श्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
- दक्षता, उत्पादकता, और पर्यावरण स्थिरता सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए भारतीय बंदरगाहों को सागर श्रेष्ठ पुरस्कार दिया जाता है|
प्रश्न . भारत की पहली पॉड टैक्सी किस राज्य में शुरू होगी?
उत्तर -उत्तर प्रदेश
- यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल अथॉरिटी ने देश की पहली पॉड टैक्सी रिवाइज्ड प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है|
- पॉड टैक्सी नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच चलेगी|
- यूपी सरकार से इसकी मंजूरी मिलने के बाद इसका निर्माण शुरू हो जाएगा|
- इस प्रोजेक्ट में लगभग 810 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है|
पॉड टैक्सी विशेषताएं:
- यह इलेक्ट्रिक वाहन है जो बिना ड्राइवर के चलेंगे|
- ऑटोमेटिक कार की तरह होती है, इसमें यात्रियों की संख्या तय होती है|
- इसकी स्पीड अधिक होने के कारण लोग जल्द पहुंच जाएंगे|
- इसे रॉड से बनी स्टील फ्रेम पर चलाया जाएगा |
प्रश्न . इंटरनेशनल म्यूजियम एक्सपो 2023 का आयोजन कहां किया जाएगा?
उत्तर -नई दिल्ली
- यह आयोजन 18 से 20 मई तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा|
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को नॉर्थ ओर साउथ ब्लॉक में नए म्यूजियम की योजना का अनावरण करेंगे|
- केंद्रीय मंत्री जी . किशन रेड्डी ने कहा कि यह अपनी तरह का एक ऐतिहासिक आयोजन है क्योंकि ऐसा पहली बार है जब सरकार इसमें म्यूजियम के विकास के लिए नई टेक्नोलॉजी और पहल का प्रदर्शन करेंगे |